मां के पेट से निकलते ही नसीब नहीं हुई दुनिया, अब अंतिम संस्कार के इंतजार में मासूम का शव

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 11:52 AM (IST)

लुधियाना(राज): सिविल अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी के दौरान मरी हुई बच्ची पैदा हुई। डिलीवरी के बाद प्रसूता भी लापता हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मासूम का शव मोर्चरी में रखवा दिया कि उसके वारिस आने पर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन बच्ची को जन्म देने वाली महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसे ढूंढने का प्रयास भी किया, मगर वह नहीं मिली, क्योंकि उसने अपना नाम और पता गलत लिखवाया था। अब पिछले 20 दिनों से मासूम का शव मोर्चरी में अपने अंतिम संस्कार के इंतजार में पड़ा सड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड सैंटर में आई गर्भवती महिला ने अपना नाम अंकिता और पता मालीगंज चौक का लिखवाया था। डिलीवरी के बाद औपचारिकता पूरी कर स्टाफ ने महिला को बता दिया कि बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी व बच्ची का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। जब कुछ समय बाद स्टाफ ने देखा तो महिला अपने बैड से गायब थी। वह किसी को बिना कुछ बताए अस्ताल से चली गई थी।

अस्पताल के अधिकारियों ने इसके बारे में चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस को लिखकर दिया और महिला को ढूंढकर बच्ची का अंतिम संस्कार करवाने के लिए कहा। थाना कोतवाली और चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस दोनों ने ही महिला का पता लगाने की प्रयास किया मगर उसके लिखवाए पते पर पहुंचने पर पता चला कि जो नाम उसने लिखवाया है, ऐसी कोई महिला वहां नहीं रहती। उक्त मामले की पुष्टि संबंधित पुलिस अधिकारियों तथा मदर एंड चाइल्ड सैंटर की एस.एम.ओ. डॉ. मालविंद्र सिंह माला ने भी की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News