VIDEO: मूक-बधिर लड़की की खेतों में मिली लाश,परिवार ने Rape के बाद हत्या का जताया शक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 12:08 PM (IST)

फिल्लौर(सोनू): गांव बिलगा में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध हालात में शव मिला है। जानकारी के अनुसार लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय लड़की जो बोल और सुन नहीं सकती, सोमवार शाम को 7-8 बजे के करीब दुकान से सामान लेने गई थी लेकिन वापस घर नहीं आई।

जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी लेकिन लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेतों से उसका शव मिला है। पारिवारिक सदस्यों ने शक जताया कि उनकी बेटी का बलात्कार करने के बाद उसका कत्ल कर शव खेतों में फेंक दिया गया। इस बारे में पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित भी कर दिया।

मौके पर पहुंचे फिल्लौर के डी.एस.पी. दविंद्र अत्तरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बिलगा में एक नाबालिग लड़की का शव खेतों से मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Edited By

Sunita sarangal