घर से लापता गर्भवती महिला का मिला शव, सोशल मीडिया पर मिली जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 02:00 PM (IST)

अबोहर (रहेजा) : घर से लापता हुई गर्भवती महिला आज शव बरामद होने की समाचार प्राप्त हुआ है। महिला की पहचान उमा भारती निवासी नई आबादी गली नंबर 10 छोटी पौड़ी के रूप में हुई जो 2 महीने की गर्भवती है। विवाहिता सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई, जिसका शव आज सुबह गांव बकैनवाला के पास बरामद हुआ। उमा भारती के शव की शिनाख्त उनके पति सुखदेव ने मौके पर पहुंचकर की। सूचना मिलने पर अबोहर के डी.एस.पी. समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के अनीश नरूला और सोनू ग्रोवर की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

उल्लेखनीय है कि उमा भारती के पति सुखदेव ने बताया कि वह सोमवार की सुबह 11 बजे काम के लिए घर से निकले और उमा को सकुशल घर पर छोड़ दिया। जब वह दोपहर के भोजन के लिए घर आया तो घर में बाहर से ताला लगा था और उसकी पत्नी गायब थी। उसने कहा कि जब उसने आसपास छानबीन की तो उसका कोई पता नहीं चला। पड़ोसियों के घर से अपने घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर की सीढ़ियों पर खून के छींटे पड़े हैं, जबकि चूड़ियां भी टूटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि उमा भारती 2 महीने की गर्भवती थी। आज सुबह उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पत्नी के शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini