पुर्तगाल से लौटे जवान बेटे का शव देख फूट-फूटकर रोया परिवार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 04:55 PM (IST)

होशियारपुर : होशियारपुर के हलका दसूहा के एक 24 वर्षीय युवक की हाल ही में पुर्तगाल के लिस्बन शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक युवक तजिंदर सिंह पुत्र भगवंत सिंह का शव 16 दिन बाद आज उसके पैतृक गांव उस्मान शहीद में पहुंचा। रोते-बिलखते परिजनों और रिश्तेदारों ने तजिंदर सिंह को रीति-रिवाज के साथ अंतिम विदाई दी। परिवार ने अपने बेटे का शव यहां लाने के लिए प्रवासी भाईयों का धन्यवाद किया है।  

यह भी पढ़ें - Farmer Protest: गृह मंत्रालय ने CM Mann को लिखी चिट्ठी, कही दो टूक बात

यह हादसा उस समय हुआ जब तजिंदर सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। हादसे के दौरान कार में 5 युवक सवार थे, जिसमें से तजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आईं थी। जानकारी देते हुए मृतक युवक के पिता भगवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 महीने पहले कर्ज लेकर अपने बेटे को पुर्तगाल भेजा था ताकि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके। रविवार 5 फरवरी को सुबह परिजनों ने घर आकर उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत की सूचना दी।  

यह भी पढ़ें - Farmer Protest: आंसू गैस के गोलों के बीच बिगड़ी पंजाबी Actress की तबीयत, माहौल तनावपूर्ण
 

इसके बाद अब उन्होंने पुर्तगाल में रहने वाले तजिंदर सिंह के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि काम खत्म कर पांचो दोस्त कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कुछ देर सफर करने के बाद कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे  में पलट गई। बड़ी मुश्किल से वह सभी कार से बाहर आए पर तजिंदर सिंह बेहोश हो गया।    

यह भी पढ़ें - किसानों के दिल्ली कूच के बीच बिगड़ा माहौल, युवक की मौ/त

 

जब तजिंदर सिंह उसके दोस्तों द्वारा की गई कोशिशों के बाद भी होश नहीं आया तो उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार तजिंदर सिंह के दोस्तों और एन.आर.आई. भाईयों से संपर्क कर रहा था। उन सभी के सहयोग से बेटे का शव आज गांव पहुंचा है, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Kalash