जालंधर में फैक्ट्री से मिला युवक का श/व, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 12:28 PM (IST)

जालंधर (माही): जालंधर देहात के थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदा में एक युवक की फैक्ट्री में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस संबंध में गांव वासिों द्वारा थाना मकसूदा की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. केवल सिंह सहित पुलिस पार्टी मौक पर पहुंची और जांच शुरू की।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद कहा जा सकता है कि उसकी मौत ओवरडोज के कारण हुई या किसी अन्य कारण से।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kalash