घर में घुस सो रहे दम्पत्ति पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 06:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के गांव किल्ली गुद्दा और डी.ए.वी. स्कूल ममदोट में हुए 2 अलग-अलग लड़ाई झगड़ों संबंधित थाना मल्लांवाला और ममदोट की पुलिस ने 7 अज्ञात सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं सहित फिरोजपुर और ममदोट के सिविल अस्पताल में भर्ती लोगों के बयानों के आधार पर दर्ज किया हैं। इस सम्बन्धित जानकारी देते ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में गुरमीत कौर पत्नी कुलविन्दर सिंह ने बताया है कि उसका पति और वह अपने घर में शैड नीचे सो रहे थे। उस समय उनके घर में तलवारें और लोहो की राडें लेकर नकाबपोश व्यक्तियों ने ललकारे मारते उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जब उन्होंने शौर मचाया तो वह हथियारों समेत भाग गए। शिकायतकर्ता अनुसार उसे विश्वास है कि मनजीत सिंह और झंड सिंह की शह पर उन पर जानलेवा हमला किया गया है।

ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनदीप सिंह, झंड सिंह और 3 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी तरफ ए.एस.आई. करमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता निशान सिंह पुत्र शिंगारा सिंह के बयानों पर पुलिस ने पैसों के लेने-देने को लेकर मारपीट करते घायल करने के दोष में मलकीत सिंह, गुरमीत कौर उर्फ शीलो और 4 अनजाने लड़कों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News