सैर कर रही महिला पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 03:09 PM (IST)

लुधियाना: थाना मॉडल टाऊन के इलाके में घर के पास सैर कर रही महिला को एक बदमाश द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल किया गया है। हमले के समय महिला के पास पर्स और मोबाइल नहीं था। फिलहाल पुलिस इसे लूट की बजाय रंजिश का मामला समझ रही है, जबकि महिला का दावा है कि वह हमलावर को पहचानती नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी आत्म पार्क के इलाके करतार नगर निवासी एक महिला सैर कर रही थी, तभी पीछे से आए हमलावर ने चाकू से हमला कर दिाय। डरने की बजाय महिला ने मुकाबला किया और शोर मचाया। शोर सुनकर हमलावर भागा, तभी हमलावर का चाकू पकड़ते समय महिला का हाथ लहूलुहान हो गया। एस.एच.ओ. गुरशिंदर कौर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila