Big News: कांग्रेसी सांसद के PA पर जानलेवा हमला

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 02:11 PM (IST)

लुधियाना: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा को लेकर हैरानीजनक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के एयाली चौक के पास रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने ढींडसा पर हमला किया है जिसके चलते उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। ढींडसा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila