कबड्डी खेलकर घर आ रहा था खिलाड़ी, राह में सिर में दाग दी गोली

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 05:21 PM (IST)

जैतो (वीरपाल/गुरमीत): कल शाम को करीब साढ़े आठ बजे के करीब एक कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला होने का समाचार मिला है। जानकारी अनुसार कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह मनी पुत्र बलदेव सिंह निवासी कोठे माहला सिंह जैतो और 2 अन्य साथियों के साथ गांव मत्ता में कबड्डी खेलकर वापस आ रहा था और गांव मत्ता और अजित गिल के बीच अचानक किसी ने मनप्रीत सिंह पर गोलियां चला दीं जो उसके सिर में लगी और वह गंभीर जख्मी हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही जैतो थाने के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह भी अपनी पुलिस पार्टी समेत पहुंच गए। कबड्डी खिलाड़ी मनी के सिर पर गोली लगने करके स्थिति गंभीर बनी होने के कारण उसे गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज फरीदकोट से लुधियाना के लिए रैफर कर दिया था, जहां मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस सम्बन्ध में अमनदीप सिंह एस.एच.ओ. थाना जैतो ने बताया ने कि कबड्डी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह पर हमला करने वाले अज्ञात दोषियों पर धारा 307 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इस घटना की गंभीरता के साथ छानबीन कर रही है।

Mohit