पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 05:31 PM (IST)

जालंधर (शौरी) : शहर में आज दो पक्षों के बीच हुई झड़प में 2 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि अमरीक सिंह पुत्र लाभ सिंह वासी गुरु नानक नगर गुलाब देवी रोड अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था तो इसी दौरान  दूसरे पक्ष से जसवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी शांति विहार अपने भाई कलुवंत सिंह सहित, जो गाड़ी में सवार थे, ने उनके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उनसे मारपीट भी की और जिस दौरान अमरीक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में घायल अमरीक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर यह हमला हुआ है। अमरीक ने बताया कि विरोधी पक्ष से कोर्ट केस चल रहा है, जिसके चलते उन्होंने रंजिश निकालते उन पर आज हमला बोला है। अमरीक ने इस हमले के पीछे आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल की शह पर ही उन पर हमला हुआ है। उन्होंने शीतल अंगुराल पर इससे पहले भी झूठे पर्चे दर्ज करवाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला होने आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 

वहीं दूसरे पक्ष में घायल हुए जसंवत सिंह ने बताया कि पहले उन्होंने हमला किया था, जिसके जवाब में यह विवाद बढ़ा है। जसवंत ने बताया कि अमरीक ने गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन पर हमला किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News