5 बहनों के इकलौते भाई की नशे की ओवरडोज से मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 12:16 PM (IST)

खन्ना(कमल): पंजाब की नौजवान पीढ़ी जहां नशों में लिप्त होकर अपनी जवानी को दाव पर लगा रही है, वहीं ऐसे नौजवानों के परिवारों को नामोशी का सामना करना पड़ता है। चिट्टा सप्लाई की राजधानी माने जाते गांव चौंता के नजदीकी गांव बूथगढ़ ससराली के निवासी 5 बहनों के इकलौते भाई शेरा (22) की नशे की ओवरडोज से मौत हो जाने की सूचना मिली है।

प्राप्त विवरणों अनुसार मृतक शेरा शादी समारोह में डी.जे. लगाने का काम करता था। मृतक के पारिवारिक सदस्यों मुताबिक वह नशे करने का आदी था। आज प्रात: करीब 8 बजे वह घर से कुछ खाए-पीए बिना मोटरसाइकिल पर गांव चौंते गया, वहां जाकर उसने नशे का सेवन किया। 

नशे का सेवन करने उपरांत जैसे ही वह पैट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो उसको घबराहट हुई तथा वह पम्प पर बने बाथरूम में पानी पीते समय गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक नौजवान शेरा की बाजुओं पर टीके के निशान थे। शेरा की मां ने जब अपने पुत्र का शव देखा तो वह बेहोश होकर गिर गई, जबकि बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस घटना संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Vatika