विदेश में 2 पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौ/त, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 04:06 PM (IST)
समाना (दर्द, अशोक): विदेश में पंजाबी युवकों की मौत होने की दुखदायी खबर सामने आई है। पटियाला के रहने वाले दोनों में एक की मौत अमेरिका और दूसरे की इंगलेंड में हुई है। पटियाला के समाना से रोजगार की तलाश में विदेश गए 2 युवकों की कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को उनके शव यहां पहुंचे, जिसके बाद स्वर्ग आश्रम श्मशान घाट में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, शहर के विर्क टेंट हाउस का युवक सर्वजीत सिंह विर्क अमेरिका गया था, जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
इसी तरह, शहर के मशहूर फोटोग्राफर कमलेश शर्मा का इकलौता बेटा अरविंदर कुमार लकी इंग्लैंड गया था, जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। इन दोनों युवकों की असमय मौत से शहर और पीड़ित परिवारों में गहरा दुख है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

