समुद्री तूफान ने छीनी पंजाब के इन दो युवकों की जिंदगी, गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 10:44 AM (IST)

गुरदासपुर(हरमन): कुछ दिन पहले समुद्री तूफान ने इस जिले से संबंधित गांव भरथ के दो युवक छीन लिए हैं, जिनके मृतक शव बीते दिन ही गांव पहुंचे हैं। शवों के आने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मृतकों में मनजीत सिंह (35) और कुलविन्दर सिंह (45) थे। उक्त दोनों युवक गांव भरथ से संबंधित हैं, जो करीब छह महीने पहले ही एक प्राइवेट कंपनी द्वारा समुद्री जहाज में काम करने के लिए मुम्बई गए थे। समुद्री तूफान के चलते उनका जहाज डूब गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी शव गांव भरथ पहुंचे, जिस दौरान गांव में मातम का माहौल देखने को मिला।

गांववासियों ने बताया कि यह दोनों मृतक अपने-अपने घर में अकेले ही कमाने वाले मैंबर थे, जो अपने पीछे छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। मृतकों की पत्नियां राजविन्दर कौर और राज कौर ने बताया कि उनके परिवारों की आर्थिक हालत बढ़िया नहीं है जिस कारण उन्होंने सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal