Canada में फिरोजपुर के 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, गांव में शोक की लहर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 02:09 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव धीरा पतड़ा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब वहां के एक 21 वर्षीय युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई।
जानकारी के अनुसार, धीरा पतड़ा गांव का निवासी बलराज सिंह भुल्लर (21), जो कि जोबनप्रीत सिंह भुल्लर का पुत्र था, सुनहरे भविष्य की चाह में कनाडा गया था। वहां अचानक हुई उसकी संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल, बलराज सिंह की मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

