CM आवास के बाहर लगे पक्के मोर्चे में किसान के साथ हुई घटना, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 04:11 PM (IST)

लहरागागा (गर्ग/जिंदल): पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरुर में कोठी के आगे पक्के मोर्चे में रात के समय ड्यूटी दे रहे हलका लहरा 99 के गांव बखोरा कला के किसान गुरचरण सिंह (73) पुत्र वलैती राम की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक किसान के परिवार व ब्लॉक लेहरा के प्रधान धर्मिंदर सिंह पसौर ने बताया कि बीती रात जब किसान गुरचरण सिंह जत्थेबंदी द्वारा लगाई ड्यूटी के मुताबिक ट्रॉलियों के पास लेटे हुए थे तो सांप ने उन्हें डस लिया। सांप ज्यादा जहरीला होने के कारण जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया और उसके बाद किसान को संगरूर के अस्पताल लाया गया पर डॉक्टर ने उसे पटियाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक किसान गुरचरण सिंह अपने पीछे एक बेटी जिसकी पास के गांव छांजली में शादी हुई है को छोड़ गया है। मृतक अपने दो भतीजों के साथ एक ही घर में रहता था। किसान के पास डेढ़ किल्ले जमीन थी, जिस पर सरकारी और गैर सरकारी लगभग 8 लाख 66 हजार कर्ज है, जो कि दो नों भाइयों (मुख्तियार और गुरचरण) ने इक्टठा लिया था। पीड़ित परिवार के साथ-साथ जत्थेबंदी ने सरकार से मांग की है कि मृतक किसान के परिवार पर चड़े कर्ज को माफ किया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ-साथ 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, नहीं तो जत्थेबंदी को संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर होगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

News Editor

Kalash