अमरनाथ यात्रा पर गए फगवाड़ा के श्रद्धालु की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 07:37 PM (IST)

फगवाड़ाः अर्बन एस्टेट के निवासी की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज बत्रा के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर छा गई। मामले की जानकारी देते हुए भांजे आशीष अरोड़ा ने बताया कि उसके मामा मनोज बत्रा अमरनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान बालटाल के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान मनोज ने फोन कर परिवार को जानकारी दी कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है।

ऐसे में आर्मी के जवानों द्वारा उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर में स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है और उन्होंने परिवार को जल्द अस्पताल में पहुंचने की अपील की। इसके बाद उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का फोन आया और उसने जल्द से जल्द श्रीनगर पहुंचने की अपील की। घटना रविवार 5 जुलाई की है। जिसके बाद परिवार तुरंत बालटाल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान परिवार अगले दिन सोमवार को सोलय में स्थित अस्पताल में पहुंचे, जहां मामा आराम कर रहे थे। परिवार द्वारा डॉक्टरों से बात की गई तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है और उनके फेफड़ो में पानी भर गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया, जिसके बाद 2 से 3 बार कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी तबीयत बिगड़ने से मामा की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News