हादसा : भाखड़ा नहर में नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 04:19 PM (IST)
पटियाला : पटियाला में होली वाले दिन एक लड़के की नहर में डूबने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आदर्श कालोनी का रहने वाला 14 वर्षीय लड़का होली वाले दिन होली का रंग धोने के लिए भाखड़ा नहर में उतरा था, लेकिन पैर फिसलने की वजह से वह नहर में जा गिरा और डूब गया। लड़़के की पहचान जयंत निवासी आदर्श कालोनी के रूप में हुई है। गोताखोरों की मदद से लड़के को ढूंढा जा रहा है, लेकिन अभी तक लड़के का कोई अता-पता नहीं चला है। लड़के के नहर में डूबने की घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है। वहीं थाना एस.एच.ओ. गुरबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा ले लिया है और लड़के की तलाश जारी है, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here