पंजाब में चलती शान-ए-पंजाब Train में बड़ी घटना, देखने वाले के उड़े होश
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 03:13 PM (IST)

जालंधर : शान-ए-पंजाब में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी महेश कुमार (45) शान-ए-पंजाब में यात्रा कर रहा था, जब गाड़ी जालंधर पहुंची तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. हीरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से महेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान लेने के लिए फोन आया, लेकिन तब तक महेश की मौत हो चुकी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here