विदेश में हो रही पंजाबियों की मौत, एक और युवक हुआ हादसे का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 10:07 AM (IST)

फिरोजपुर: कनाडा से एक और बुरी खबर सामने आई है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार कनाडा के कैंब्रिज ओंटारियो में फिरोजपुर के रहने वाले 23 वर्षीय युवक की कार हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जैसे ही यह खबर परिवार वालों को मिली तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर सिंह कैंब्रिज ओंटारियो में एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र के तौर पर 2019 में कनाडा आया था। बाद में उसने कॉन्स्टोगा कॉलेज में अपना हाई स्कूल डिप्लोमा पास किया और कुछ महीने पहले ही उसने अपना वर्क परमिट हासिल किया था। 

गौरतलब है कि करीब एक महीने से कनाडा में पढ़ाई करने गए छात्रों की दुर्भाग्यपूर्ण खबरें अकसर ही सुनने को मिल रही हैं। ऐसी ही खबर का हिस्सा जीरा का युवक नरिंदर सिंह भी बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नरिंदर सिंह के पिता बोघा सिंह पुलिस विभाग में तैनात हैं। पारिवारिक मैंबरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की 4 जनवरी को सड़क हादसे में मौत होने का समाचार मिला था। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को नरिंदर का शव कनाडा से भारत के लिए रवाना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal