रिवाल्वर की सफाई करते समय चली गोली,ASI की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 03:50 PM (IST)

पटियालाःथाना अनाज मंडी के अधीन पड़ते रणजीत विहार में सी.आई.डी. के एक ए.एस.आई. की सर्विस रिवाल्वर की सफाई करते समय गोली चलने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार  रणजीत विहार में रहते ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह  गत रात घर में सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चलने से उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी तुरंत परिजनों ने थाना अनाज मंडी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

swetha