44 दिनों से धरने में शामिल किसान की मौत, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 10:29 AM (IST)

जलालाबाद (सेतिया, सुमित, टीनू): कृषि कानून के खिलाफ माहमूजोइया टोल प्लाजा पर 44 दिनों से जारी रोष धरने में शामिल 60 वर्षीय किसान की शुक्रवार को सायं काल हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उधर किसान की मौत के बाद परिवारजनों ने अंतिम संस्कार न करके किसान जत्थेबंदियों के साथ मिलकर माहमूजोइया टोल प्लाजा पर रोष धरना देना शुरू कर दिया और समाचार लिखे जाने तक रोष धरना जारी था। 

जानकारी अनुसार फिरोजपुर रोड पर माहमूजोइया टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने में गांव माहमूजोइया का किसान बलदेव राज पुत्र गुरदास राम (60) की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे जलालाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन देर सायं किसान बलदेव राज की मौत हो गई। उधर किसान नेताओं ने मृत्क किसान के शव को टोल प्लाजा समीप रख कर रोष धरना देना शुरू कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि जिनती देर सरकार या प्रशासन मृत्क परिवारजनों की सहायता के लिए कोई घोषणा नहीं करता तब तक धरना जारी रहेगा और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Mohit