सपना रह गया अधूरा... इटली पहुंचने से पहले ही Flight से खींच ले गई मौ/त
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 10:39 AM (IST)
टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी): पत्नी के साथ विदेश जा रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मूनका से संबंधित एक व्यक्ति की दिल्ली से इटली जाते समय फ्लाइट में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, परगन सिंह (उर्म 66) की पत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि कल हम दोनों की अपने बच्चों के साथ इटली जाने के लिए फ्लाइट थी।

पत्नी गुरदीप कौर ने कहा कि, इटली जाने के लिए जब दोनों फ्लाइट के अंदर बैठ गए। कुछ देर बाद उनके पति बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो परगन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान मृतक परगन का अपने बच्चों से मिलने का सपना अधूरा रह गया। इस बारे में सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को गांव मूनक खुर्द लाया गया। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

