रिटायर्ड इंस्पैक्टर की गोली लगने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 09:47 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): शहर के आनंद नगर इलाके रहने वाले रिटायर्ड इंस. जगदेव सिंह (62) की शुक्रवार रात गोली लगने साथ मौत हो गई, जिनको बाद में रजिन्द्रा अस्पताल लाया गया, जहां उनको डाक्टरों ने मृतक ऐलान दिया।

आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लाश को परिवार वालों को सौंप दिया। जगदेव सिंह के पुत्र जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर अनलोड कर रहे थे, जिसके साथ अचानक गोली चल गई, जोकि उनके सिर में लगी।

आवाज सुनने के बाद वह मौके पर पहुंचे और अपने पिता को इलाज के लिए उठा कर रजिन्द्रा अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन को मृतक ऐलान दिया। इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज डी.एस.पी. मोहित अग्रवाल ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाही करके लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला परन्तु फिर भी इस मामलों की ओर जांच अभी भी जारी है। 

जगदेव सिंह साल 2015 में सेवा मुक्त हुए थे। वह काउंटर इंटेलिजेंस, सी.आई.ए. स्टाफ, सी.आई.डी. और विजीलैंस में भी लंबे समय तैनात रहे हैं। उनके दो पुत्र जगतार और अवतार सिंह थे, जो कि दोनों पंजाब पुलिस में तैनात हैं। जगतार सिंह पटियाला में सी. आई.डी. तैनात है। जगतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में जा कर सो गया और शुक्रवार की रात को वह अपने लाइसैंसी रिवाल्वर जब अनलोड करने लगे तो गोली चल गई, जिसके साथ उन की मौत हो गई।

Des raj