नशे से बेटे की मौत, सदमे में मां और बहन ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 11:18 AM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : जीरकपुर में एक परिवार नशे के कारण तबाह हो गया। नशे से बेटे की मौत से सदमे में मां और बहन ने फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने उन्हें जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां 8 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत बताया। 

मां का इलाज चल रहा है। ए.एस.आई. रमेश्वर दास ने बताया कि पुलिस को  अस्पताल से फोन आया। पैंटा होम्ज वी.आई.पी. रोड पर दुकान नंबर-7 दुआ मार्कीट में रहने वाली पूनम के तीन बच्चे थे। बेटा दीपक नशे का आदी था। वह सरहिंद रोड पटियाला में नशा मुक्ति केंद्र में एडमिट था। 3 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परेशान पूनम व उसकी 8 वर्षीय लड़की सीता ने वीरवार शाम को फंदा लगा लिया।

Vatika