सतलुज दरिया में डूबने से नौजवान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 03:15 PM (IST)

राहों(प्रभाकर): 19 वर्ष के नौजवान की सतलुज दरिया में डूबने से मौत होने का दुखदायक समाचार प्राप्त हुआ है। 

थाना राहों के ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि कुशपाल सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह 19 वर्ष निवासी मकान नं. 1028 गली नंबर -1 न्यू प्रीत नगर टिम्बा रोड लुधियाना अपने दोस्त चेतन शर्मा के साथ सतलुज दरिया मत्तेवाड़ा रोड राहों में नहाने के लिए आया था। पानी का बहाव तेज होने के कारण कुशपाल सिंह पानी में डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना राहों के एस.आई. बलविन्द्र सिंह गोताखोरों को अपने साथ लेकर सतलुज दरिया मत्तेवाड़ा रोड राहों पहुंचे। काफी मुशक्त करने के बाद गोताखोरों ने कुशपाल सिंह के शव को बाहर निकाला। जिसका पोस्टपारटम करवाने उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया गया। वारिसों के वयानों पर पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई की गई।
 

Punjab Kesari