गांव कल्याणपुर के एक घर पर पहाड़ का मलबा गिरा

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 08:16 PM (IST)

श्री कीरतपुर साहिब(बाली): नगर पंचायत श्री कीरतपुर साहिब के अधीन पड़ते गांव कल्याणपुर में एक व्यक्ति के घर पर पहाड़ का मलबा गिरने का समाचार है। पीड़ित रूप लाल निवासी गांव कल्याणपुर ने बताया कि पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण उनके घर पर पहाड़ का मलबा गिर गया। दिन के समय हादसा होने के कारण जानी नुक्सान से बचाव हो गया, लेकिन उनके कमरों को जरूर नुक्सान पहुंचा। पहाड़ी मलबे से उनके घर की तरफ कीचड़ फैल चुका है। रूप लाल ने प्रशासन से पहाड़ी के गिरे मलबे को हटाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने यहां डंगा बनाने को कहा है। 
 

Des raj