कर्ज से तंग नौजवान युवक ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 06:47 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा निवासी उपिंदर सिंह (30) द्वारा कर्ज से तंग आकर अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक उपिंदर सिंह पुत्र बिक्कर सिंह जो 10 वर्ष से नैस्ले डेयरी में लगा हुआ था और उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी तथा छह माह पहले ही दो जुड़वा बेटियां ने जन्म लिया। उसने अपनी कोठी बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था और 15 लाख रुपए कर्ज भी खड़ा था। जिस कारण वह परेशान रहता था।

मृतक की पत्नी सिमरनजीत कौर ने बताया कि गत दिवस जब वह अपने मायके घर गुरु रामदास नगर गई हुई थीं तो पीछे से मेरे पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। क्योंकि वह कर्ज न अदा करने को लेकर परेशान रहता था। मैंने उसे कई बार समझाने का भी परेशान किया। पुलिस ने सिमरनजीत कौर के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की है और शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News