''डेंगू'' मामलों में आई कमी, पारा 10 डिग्री से हुआ पार
punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 12:58 PM (IST)
चंडीगढ़ (पाल): ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू मामलों में भी कमी आनी शुरू हो गई है। कुछ दिनों की संख्या देखी जाए तो ग्राफ 25 से गिर कर 13 से 14 तक पहुंच गया है। जबकि रविवार 14 और शनिवार 13 केस सामने आए है। जी.एम.एस.एच. के मैडीकल सुपरिटेंडेंट डा.वी.एस. नागपाल की मानें तो जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, केस कम होने शुरू हो जाएगे। नवंबर महीने में अब तक कुल 591 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि अक्तूबर में 770 केस सामने आए थे।
यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत सिंह चन्नी बच्चों का यह सपना किया पूरा
अब तक शहर में डेंगू के 1480 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जब कि मलेरिया के 6 केस हैं। सेहत डायरेक्टर डा.सुमन सिंह की मानें तो कुछ सप्ताहों के दौरान डेंगू के मरीजों की संख्या कम हुई है। जैसे ही तापमान में ओर गिरावट आएगी, डेंगू मच्छर में खुद कमी होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से शहर में डेंगू से राहत मिल जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here