सी.एम. चन्नी के विवादित बयान पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कही ये बात

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 08:14 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब (चोवेश लतावा) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने नंगल पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा यू.पी. और बिहार के लोगों को पंजाब से निकाले जाने पर भड़के राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार पंजाब की जनता चरणजीत चन्नी को सी.एम. नहीं बनने देगी।  श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा के पक्ष में केंद्र सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह आज विशेष रूप से भाजपा के लिए वोट मांगने गांव बरगढ़ पहुंचे। परमिंदर शर्मा द्वारा एक रोड शो आयोजित किया गया था, वहीं श्री आनंदपुर साहिब  के विधानसभा में खास स्थान को मुख्य रखते हुए पंजाब में डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए लोगों को कहा गया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने मंच पर सी.एम. चन्नी और राहुल गांधी पर मौखिक रूप से हमला किया। उन्होंने गत दिनों चरणजीत चन्नी द्वारा यू.पी., बिहार के वोटरों को अभद्र भाषा बोलने पर राजनाथ सिंह ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि यू.पी., बिहार वाले भी भारत का हिस्सा है, इसलिए उन्हें सम्मान देना हमारी पहल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini