सिंघु बॉर्डर के 40 पंजाबी किसानों के लिए दिल्ली के इन युवाओं ने किया ये काम, खूब हो रही तारीफ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 01:43 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत शर्मा): सिंघु बॉर्डर पर खेती कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों की आवाज बन कर दिल्ली में रहने वाले नौजवान  वकील अदालत में आवाज बुलंद कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा खेती कानूनों का समर्थन करने वाले 40 पंजाबियों की दिल्ली के नौजवान वकीलों ने मुफ्त में केस लड़कर जमानत करवाई है। इन नौजवान वकीलों की पंजाब में काफी सराहना हो रही है यह नौजवान 28 से 30 वर्ष के बीच के है।

जानकारी अनुसार खेती कानूनों के खिलाफ पंजाब भर के नौजवान तथा बुजुर्ग बड़ी तादाद में दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं केंद्र सरकार द्वारा इस दौरान कई नौजवानों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली के रहने वाले न्यायपालिका व्यवसाय से जुड़े हुए एडवोकेट प्रति कोहली एडवोकेट संकल्प कोली एडवोकेट बृजेश यादव एडवोकेट भानु सेनोरिया एडवोकेट विजय सिंह विजय सिंह ने पिछले 2 महीनों मे 40 पंजाबियों की जमानत करवा कर उन्हें राहत दिलवाई है। 

पंजाब के किसान पूर्ण सिंह संधू रानी ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले यह नौजवान एडवोकेट प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा धरने पर भी आकर नौजवानों का हौसला बढ़ाया जा रहा है तथा किसानों के आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। संधू रानी ने कहा कि पंजाब के नौजवान वकीलों को भी ऐसे नौजवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए उक्त नौजवान वकीलों ने कहा कि दिल्ली की सरहद पर धरने पर बैठे किसानों की मांगे बिल्कुल जायज हैं। केंद्र सरकार को उनकी मांगों को मान लेना चाहिए, वह हमेशा ही किसानों की आवाज बंद कर न्यायपालिका तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके अभिभावक भी उनके इस कार्य से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

Content Writer

Vatika