Delhi सी.एम. केजरीवाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, अहम मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 02:34 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो से मुलाकात करने पहुंचे। यह मुलाकात दिल्ली सी.एम. केजरीवाल की रिहायश में हुई। सी.एम. मान केजरीवाल से मिलने 10.30 बजे निकल गए तकरीबन 11 बजे यह मीटिंग शुरू हुई। इस मौके पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग के राघव चड्ढा भी मौजूद थे। 

यह मीटिंग तब हुई जब पंजाब के ए.जी. ने इस्तीफा दे दिया। बता दें पंजाब के ए.जी. अनमोल रत्न सिद्धू गत दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही सीनियर एडवोकेट विनोद घई का पंजाब ए.जी. को लेकर नाम सामने आ रहा है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। विनोद घई की नियुक्ति से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है।  इस मीटिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बुड्ढा नाला, काली बेई, पंजाब के ए.जी. को लेकर  को लेकर चर्चा हुई है। मीटिंग समाप्त होने के बाद केजरीवाल की रिहायश से निकलते समय सी.एम. मान ने मीडिया से कोई बात नहीं की और उनसे दूरी बनाई रखी।

बता दें सी.एम. कल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान सी.एम. मान ने  राज्य में नहरी प्रबंध के नवीनीकरण के लिए विशेष फंड अलॉट करने के लिए मांग की। यह भी बता दें कल केजरीवाल दिल्ली में मौजूद नहीं इसलिए सी.एम. मान आज उनसे मिलने उनकी रिहायश पहुंचे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini