दिल्ली की फ्लाइट में हुई देरी, यात्री हुए परेशान

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 08:20 AM (IST)

जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 1 घंटा 45 मिनट देरी से उड़ान भरी। वहीं फ्लाइट दिल्ली से आदमपुर के लिए 1 घंटा 55 मिनट देरी से चली है। अमूमन इस फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर चलने का समय सुबह 10 बजकर 5 मिनट है और आदमपुर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचती है। रविवार को दिल्ली से आदमपुर फ्लाइट ने सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी और वह दोपहर 1 बजे आदमपुर पहुंची। आदमपुर से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर चलती है और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है।

Edited By

Sunita sarangal