दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नतीजे,मनजीत सिंह जी.के.की जीत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्ली /जालंधर: दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी  चुनाव नतीजों दौरान  ग्रेटर कैलाश से कमेटी प्रधान मनजीत सिंह जी. के. ने जीत हासिल कर ली है। अब तक 46 सीटों में से 31 सीटों के रूझानों में अकाली दल (बादल) 24 सीटों पर आगे चल रहा है। सरना पार्टी 4 सीटों पर और आज़ाद उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पंथक सेवा दल अभी तक खाता नहीं खोल सका है। 

मुख्य अंश
1.अकाली दल इस दौड़ में 10 सीटों से अागे चल रही है।
2. वार्ड संख्या 3  से जसबीर सिंह जस्सी बाल्टी 275 से आगे चल रहे हैं।
3. वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है।
4. दिल्ली के वार्डों और वोटरों के हिसाब से पांच मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 5.मतगणना केंद्रों पर सख्त पहरा लगाया गया है और नतीजों की जानकारी के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
6.वोटों की गिनती में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके मद्देनजर सी.सी.टी.वी. लगाया गया है। उसी की निगरानी में एक-एक वोट गिने जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News