पंजाब में लाएंगे दिल्ली मॉडल, जानिए क्या है अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की strategy
punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 01:43 PM (IST)
 
            
            दिल्ली/चंडीगढ़ः अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की संयुक्त प्रैस वार्ता हो रही है। वे पंजाब में दिल्ली मॉडल लाने की तैयारी में है। पंजाब और दिल्ली में एक समझौता हुआ है। यह समझौता नॉलेज शेयरिंग एग्रीमैंट पर हुआ जिस पर केजरीवाल व सी.एम. मान दोनों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि नॉलेज शेयर समझौता नॉलेज लेने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सीखकर पंजाब में काम होंगे। पंजाब में अब आगे से अच्छे काम होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दी जा रही सहूलियतों को देखते हुए समझौता हुआ। मान ने कहा कि पंजाब में हुए अच्छे कामों से दिल्ली भी सीख लेगी।
यह भी पढ़ेंः पंजाब में बड़ा हादसाः नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

प्रेस कान्फ्रेंस दौरान सी.एम. भगवंत मान ने दिल्ली सरकार की तारीफ की। इस दौरान देश में दिल्ली के काम पर चर्चा हो रही है। दिल्ली की सहूलियतों की तारीफ की जा रही है। दिल्ली की स्वास्थ्य व शिक्षा मुद्दों पर बात हो रही है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में डाक्टर व टीचर हैं परंतु इंस्फ्राटक्चर नहीं हैं। उन्होंने कहा स्कूलों के बाहर रंग-रोगन करने या लिखने से स्कूल स्मार्ट नहीं बन जाते। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब बनाने के लिए जहां से भी नॉलेज मिलेगी वह लेंगे, चाहे उन्हें इसके लिए इटली क्यों न जाना पड़े। उनका कहना है कि पंजाब को पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया या लंदन नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में दी जा रही सहूलियतों की जो तस्वीर है वह कनाडा, अमेरिका में भी नहीं दी जाती।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के फैसले से पहले जाखड़ का शायराना अंदाज में Tweet, पढ़ें...

दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि शिक्षा व हैल्थ उनकी प्राथमिकता हैं परंतु साथ में वह बिजली व कृषि के लिए नए प्लान लेकर आएंगे। दिल्ली की तर्ज पर बिजली के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। कृषि के लिए बढ़िया प्लानिंग करेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पहले एन.डी.ए. के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष इस नॉलेज शेयरिंग एग्रीमैंट को लेकर भी सवाल उठाएंगे, शोर डालेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इस समस्या का हल निकालने के लिए केंद्र, पंजाब व हरियाणा को इकट्ठे बैठना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी नीयत से ही हल निकालना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब से कुछ सीखेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            