भाजपा की महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे 5 करोड़

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 11:02 AM (IST)

बठिंडा: भाजपा की महिला नेता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर 5 करोड़ मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शिकायत मिलने पर गिरफ्तार किया जबकि दूसरा फरार है। जानकारी के अनुसार संगरूर निवासी भाजपा की प्रदेश महिला सचिव दमन थिंद ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 22 जून को उसे एक फोन आया और उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह भाजपा कार्यालय से बोल रहा है। फोन पर उसने बताया कि गृह मंत्रालय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व कार्यकरिणी में फेरबदल करना है और यदि आप अध्यक्ष बनने की इच्छुक हैं तो बठिंडा आ जाएं।

PunjabKesari

कोटफत्ता निवासी हरीश गर्ग के कहने पर वह बठिंडा स्थित आदेश अस्पताल के सामने आऊटलैट पर उसे 23 जून को मिली। इस मौके पर उसके पति भी उनके साथ थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनसे कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उसकी जान-पहचान है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। उसने झांसा दिया कि इस सूची में आपका नाम भी है और यदि आप अध्यक्ष बनना चाहती हैं तो 5 करोड़ का इंतजाम कर लें।
महिला नेता ने बताया कि आरोपी हरीश गर्ग की बातों पर उसे कुछ शक हुआ जब पार्टी के कुछ नेताओं से इसकी चर्चा हुई तो पता चला कि ऐसे कोई बदलाव की सूचना नहीं है। हरीश गर्ग का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। महिला नेता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश गर्ग को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी सौरव चौधरी पर मामला दर्ज किया जो अभी फरार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News