डेंगू ने दी बटाला में दस्तक ,1 घर के 5 सदस्य बीमार

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 07:02 PM (IST)

बटाला(साहिल/भल्ला): दुनिया की सबसे भंयकर बीमारी डेंगू ने आज बटाला में दस्तक दे दी है। 
    
जानकारी देते प्रेम और नीरज निवासी मुर्गी मोहल्ला ने बताया कि हम दोनों सगे भाई हैं और एक घर में रहते हैं, पिछले चार पांच दिन से हमारे घर के सदस्यों पुष्पा पत्नी प्रेम, उसका 5 वर्षीय बेटा आशू, 7 वर्षीय बेटा अरूण, पिंकी और अर्जुन पुत्रान नीरज को बुखार उतर नहीं रहा। जिसके कारण उनको आज सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उनको डेंगू के लक्षण बताए। 
    
इस संबंधी अस्पताल में ड्यूटी करते डा. अरविन्द्र शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उक्त मरीजों का सुबह से उपचार चल रहा है पर डेंगू के लक्षण पाए जाने के कारण उनको अमृतसर के गुरू नानक अस्पताल में रैफर कर दिया है। 

Vaneet