Photos: पंजाब में सीजन का पहना घना कोहरा, जानें आगे के मौसम का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 09:58 AM (IST)

जालंधर: पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला, जिससे सुबह-सुबह सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। 

PunjabKesari

पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम की ठंड के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने लगा है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

PunjabKesari

कोहरे का ये नजारा जालंधर-पठानकोट हाईवे का है, जहां आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी कोहरा देखने को मिला है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर के बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बारिश के साथ ही राज्य में ठंड भी बढ़ सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News