सिंघु बॉर्डर कत्लकांड मामले में डिप्टी CM सोनी ने की यह मांग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 05:47 PM (IST)

जालंधर (राहुल,काला): पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी आज जालंधर के सरकट हाऊस  पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सिंघू बॉर्डर पर तालिबान की तर्ज पर लखबीर सिंह की बेरहमी के साथ हुई हत्या निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी। इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने के लिए किसानों के समर्थन में है। यदि भविष्य में ऐसीं हत्याओें को रोकने की कोशिश न की गई तो यहां भी तालिबान जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पानी के बिल माफ कर दिए हैं और इसके कागज जलाकर इसका ऐलान किया है। हालांकि यह अब कोई कानूनी दस्तावेज नहीं था। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्योंकि चुनावी वादे पार्टी स्तर के होते हैं, इसलिए उनको कानूनी रूप नहीं दिया जा सकता। पार्टी सरकार बनने के बाद उन वादों को अधिकारिक कर दिया गया। ओपी सोनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने लगभग 85 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल दौरान सरकार ने दावा किया था कि खजाना खाली है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना ठीक है और किसी किस्म की कोई कमी नहीं है। इस दौरान उन्होंने कृषि आंदोलन दौरान मारे गए किसान के परिवार को नौकरी के लिए नियुक्त पत्र दिया गया। किसान भुपिंदर सिंह जो जालंधर के रहने वाले हैं उनके लड़के हरदीप सिंह को यह पत्र दिया गया। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal