दामाद की नियुक्ति पर बुरे फंसे डिप्टी सी.एम. रंधावा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़: डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा दामाद की नियुक्ति पर बुरे फंस गए हैं। तरुणवीर को एडीशनल एडवोकेट जनरल के पद को लेकर राजनीति हलचल हो रही है। इस नियुक्ति से कांग्रेस में ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के विधायक फतहजंग बाजवा ने निशाना साधते हुए कहा कि रंधावा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। तरुणवीर को किस योग्यता के आधार पर यह पद मिला। 

जानकारी के अनुसार इस मामले में कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने रंधावा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री का रिश्तेदार पढ़ा-लिखा व योग्य है तो नियुक्ति क्यों नहीं हो सकती है। मंत्री का रिश्तेदार होने पर मतभेद नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को ऐसी राजनीति से बचना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal