डेरा बस्सी 1 करोड़ की लूट का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया काबू

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़:  डेराबस्सी  में 10 जून को दिन दहाड़े पिस्टल दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपए की लूट के मामले में मोहाली पुलिस ने 72 घंटों में  3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से 68 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहाली के एस.एस.पी. विवेक शील सोनी ने प्रेस वार्ता करते जानकारी दी। इस वारदात के जिम्मेदार आरोपियों को ट्रेस करने के लिए मोहाली सी.आई.ए. स्टाफ के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पकड़े  गए आरोपियों में से पंजाब के फिरोजपुर के गांव झंडियां कलां के रणजोध सिंह (33), अमृतसर के गांव बडाला के मनिंदर जीत सिंह (25), गोहाणा के सौरव शर्मा (22) को गिरफ्तार किया गया है। इनसे कुल 68 लाख रुपए और होंडा सिटी कार भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब मनिंदर और सौरव को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेगी ताकि और जानकारी मिल सके जबकि रंजोध सिंह पहले से ही 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है।

बता दें 10 जून को दिन दिहाड़े प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल के दफ्तर में घुसकर गन प्वाइंट पर एक करोड़ रुपए से भरा बैग लूट लिया गया था। शोर मचाने पर एक फ्रूट की रेहड़ी के वाला मदद के लुटेरों के पीछे भागा। लुटेको ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी थी। इसके बाद लुटेरे किसी का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini