नाभा जेल कत्लकांडः बंबीहा ग्रुप ने ली डेरा प्रेमी के हत्या की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 08:30 AM (IST)

नाभाः नाभा की नई जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिट्टू के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर दविंद्र बंबीहा गु्रप ने ली है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में उसने लिखा है कि उनके ग्रुप के लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। अब जेल या फिर पुलिस के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों गुरसेवक सिंह व मनिन्द्र सिंह के साथ कोई ज्यादती की तो वे पहले अपने घर-परिवार की सुरक्षा के बारे में सोच लें। 

फेसबुक पर दविंद्र बंबीहा की ओर से डाली गई पोस्ट में लिखा है कि महिंद्रपाल बिट्टू डेरा सिरसा प्रमुख का चेला था। उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जो एक बड़ा पाप है। पूरे मामले में वह मुख्य आरोपी था इसलिए उसे इसकी सजा तो मिलनी ही थी। इसलिए हमारे साथी गुरसेवक सिंह व मनिन्द्र सिंह ने उसका कत्ल कर दिया। अब हमारे साथी गुरसेवक सिंह व मनिन्द्र सिंह पर पुलिस व जेल के अधिकारियों ने ज्यादती की तो इसे उनका ग्रुप सहन नहीं करेगा। 

swetha