डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल मामले में जसप्रीत निहाला से हुई पूछताछ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 11:59 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): नाभा की न्यू जेल में डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल की जांच के लिए बनाई गई स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम की तरफ से  मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से जसप्रीत सिंह निहाला पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी त्रिपड़ी पटियाला पूछताछ के लिए लाया गया है।

जसप्रीत सिंह ने लुधियाना में आटो में जा रही एक महिला का कत्ल किया था। उस महिला पर भी बेअदबी के आरोप थे। पुलिस के लिए इस मामले में सब से बड़ा सवाल है कि आखिर मनिंदर और गुरसेवक सिंह की तरफ से किए गए डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल के पीछे कौन सी साजिश थी। पुलिस ने यह मामले की कडिय़ां जोडऩीं शुरू कर दीं हैं क्योंकि जसप्रीत सिंह निहाला भी पहले न्यू जेल नाभा में रहा था और यह वारदात भी न्यू नाभा जेल की है। इस लिए पुलिस की तरफ से जसप्रीत सिंह निहाला से इस मामले में गंभीरता के साथ पूछ ताछ करके मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की तरफ से इस मामले में बनाई गई स्पैशल इंवैस्टीगेशन में अमरदीप राय आई. जी. पटियाला, हरदयाल मान डी.आई.जी. इंटैलीजैंस, मनदीप सिंह एस.एस.पी. पटियाला और कश्मीर सिंह आई.जी. काऊंटर इंटैलीजैंस शामिल हैं। यहां यह वर्णनयोग है कि न्यू नाभा जेल में बेअदबी कांड के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू को मङ्क्षनदर सिंह और गुरसेवक सिंह नाम के 2 व्यक्तियों की तरफ से कत्ल कर दिया था। यह दोनों व्यक्ति पहले भी कत्ल के आरोन में ही जेल में बंद हैं।

Vatika