Video-डेरा प्रेमी हत्याकांड: SIT ने जेल अधिकारियों, कैदियों व हवालातियों से कई घंटे की पूछताछ

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 08:28 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू के कत्ल मामले में स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने अपनी पूछताछ शुरू कर दी है। आज कई घंटे टीम के मैंबर न्यू नाभा जेल रहे। टीम की अगुवाई सीनियर आई.पी.एस. आई.जी. पटियाला ए.एस.राए कर रहे थे।

उनके साथ एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू और टीम के अन्य सदस्य भी थे। स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम द्वारा आज पहली बार नाभा जेल में पहले जेल अधिकारियों और महिंदरपाल बिट्टू के साथ के कैदियों व हवालातियों से पूछताछ की गई। टीम ने फिर से पूरा क्राइम सीन देखा और सी.सी.टी.वी. फुटेज की गतिविधियों को खंगाला। हालांकि मनिंदर सिंह और गुरसेवक सिंह जिन्होंने डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू का कत्ल किया था, उनको कल सी.आई. स्टाफ पटियाला की टीम क्राइम सीन पर लेकर गई थी पर आज फिर से स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने इसकी कई घंटे तक जांच की। जांच के बाद टीम द्वारा किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई और इसको जांच शुरू का नाम दिया गया। 

यहां वर्णनीय है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय जेल नाभा में मनिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह नाम ने बेअदबी कांड के कथित मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल सिंह बिट्टू का लोहे की रॉड से मार कर कत्ल कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने इस मामले में स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम का गठन किया था। इसमें आई.जी. पटियाला ए.एस.राए, डी.आई.जी. इंटैलीजैंस हरदयाल सिंह मान, एस.एस.पी. पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू और ए.आई.जी. काऊंटर इंटैलीजैंस कश्मीर सिंह को शामिल किया गया था। आज पहली बार एस.आई.टी. के सदस्य इस मामले में नाभा जेल पहुंचे। पटियाला पुलिस इस मामले में अब तक कुल 5 लोगों को नामजद कर चुकी है, जिनमें गुरसेवक सिंह व मङ्क्षनदर सिंह के अलावा लखवीर सिंह, हरप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ निहाला शामिल हैं।

Vatika