डेरा राधा स्वामी सत्संग घर के पास बड़ा हादसा, 2 की मौत
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 04:31 PM (IST)
श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): श्री मुक्तसर साहिब में मलौट रोड पर राधा स्वामी डेरा के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक और भयानक सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मलौट रोड पर स्थित डेरा राधा स्वामी ब्यास के पास एक वर्ना कार और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक बताई जा रही है कि ई-रिक्शा के पहिए उड़ गए और कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक गुरमेल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी चक बीर सरकार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
वहीं, कार ड्राइवर बिक्रमजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी गांव ढिगाना को राहगीरों ने घायल हालत में इलाज के लिए श्री मुक्तसर साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे श्री मुक्तसर साहिब के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि इसी रोड पर तीन दिन पहले भी डेरे के पास दो ट्रॉलियों और एक पिकअप ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई थी और इस हादसे में भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

