Chandigarh: आदेश देने के बावजूद भी अभी तक नहीं हुई इस पोस्ट पर नियुक्ति

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पी.जी.आई में आग लगने की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय खुद चीजों की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. पी.जी.आई के वर्तमान परिसर में 17 इमारतें हैं, जिनमें से केवल नेहरू अस्पताल एक्सटेंशन में ही फायर एन.ओ.सी है। पी.जी.आई काफी समय से फायर एन.ओ. सी पाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए आई.आई.टी रूड़की की टीम ने पी.जी. आई दौरा भी किया था, जिसके बाद कई खामियां सामने आईं थी।

सभी इमारतें काफी पुरानी हैं, इसलिए नेशनल बिल्डिंग कोड के नए नियमों के मुताबिक कई कमियां सामने आई हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पी. जी. आई को फायर कंसल्टेंट नियुक्त करने का आदेश दिया गया है, जिसकी मदद से इन कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। आदेश के बावजूद अभी तक कंसलटेंट की नियुक्ति नहीं की गयी है।

पिछले महीने अस्पताल के उप निदेशक, वित्तीय सलाहकार और अस्पताल इंजीनियरिंग विभाग के साथ एस.एच.आई की देखरेख में एक समिति का गठन किया गया। अभी तक समिति की सिर्फ एक ही बैठक हुई है। सूत्रों के मुताबिक पी.जी.आई को पाँच सलाहकारों की नियुक्ति करनी थी जो अब तक हो जाना चाहिए था अभी तक इस संबंध में ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जबकि आदेशों के मुताबिक इन्हें जल्द से जल्द नियुक्त करने को कहा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News