पाबंदी के बावजूद क्यों लिखवाया जा रहा है निजी वाहनों पर यह शब्द

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 01:07 PM (IST)

लुधियाना (सुरिन्द्र सन्नी, राकेश): अनुशासित फोर्स मानी जाती पुलिस के कुछ कर्मचारी ही विभाग का अक्स नीचे गिराने में लगे हैं। बात कर रहे हैं निजी वाहनों पर 'पुलिस' शब्द लिखवाने की। आम लोगों को सुरक्षा तथा इंसाफ देने के लिए सरकार ने जब पुलिस को वर्दी ही मुहैया करवा दी तो निजी वाहनों पर पुलिस शब्द लिखवाने के पीछे क्या मकसद या क्या जरूरत हो सकती है। 

यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत सिंह चन्नी बच्चों का यह सपना किया पूरा

आज शहर में ऐसे हजारों वाहन दौड़ रहे हैं जिन पर पुलिस शब्द लिखा गया है। हालांकि पुलिस कमिश्नर निजी वाहनों पर पुलिस, आर्मी, राज्य सरकार इत्यादि जैसे शब्द लिखने पर पाबंदी लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके ऐसे निजी वाहन सड़कों पर बिना किसी रोक-टोक के दौड़ रहे हैं। ऐसे ही कुछ निजी वाहनों को हमारे पत्रकारों ने कैमरे में कैद किया है, जिन पर पुलिस शब्द लिखा गया है। नियमों के अनुसार सिर्फ सरकारी वाहनों पर ही ऐसे शब्द लिखवाए जा सकते हैं। कई बार तो पुलिस कर्मियों के रिश्तेदारों को भी अपने वाहनों पर पुलिस शब्द का प्रयोग करते देखा गया है। आम लोगों की सरकार कहने का दम भरने वाली राज्य सरकार क्या इस वी.आई.पी. या पुलिसिया कल्चर पर रोक लगा पाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila