अमरनाथ यात्राः श्रद्धालु अब अगले आदेश तक रात के समय गुफा पर नहीं रुक पाएंगे, घटना के बाद प्रशासन सख्त

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 11:49 PM (IST)

लुधियाना(विक्की): श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु अब अगले आदेश तक रात के समय गुफा पर नहीं रुक पाएंगे। बल्कि उन्हें दर्शन करके पंचतरणी या बालटाल वापिस आना होगा। उक्त आदेश श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने पिछले सप्ताह पवित्र गुफा के पास आई तबाही के बाद सोमवार को घोषणा करके जारी किए हैं। 

उक्त संबंधी जानकारी देते हुए श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन के प्रधान राजन कपूर ने बताया कि बोर्ड ने उक्त के साथ घोषणा की है कि अब बाल टाल यात्रा मार्ग से गुफा पर दर्शन करने जाने वाले भगतों को तड़के 3 बजे से 8 बजे तक निकलने दिया जाएगा। जबकि शाम 4 बजे के बाद गुफा में दर्शन का समय बंद कर दिया जाएगा ताकि यात्री उचित समय अनुसार वापसी पंचतरणी या बाल टाल की और वापसी कर सकें।

Content Writer

Pardeep