पंजाब सरकार ने DGP लगाने के लिए 13 अफसरों का पैनल यू.पी.एस.सी. को भेजा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 30, 2019 - 09:54 AM (IST)

पटियाला(राजेश): 3 माह की एक्सटैंशन के बाद पंजाब के मौजूदा डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा 31 जनवरी को सेवामुक्त हो रहे हैं। नए डी.जी.पी. की तैनाती के लिए राज्य सरकार ने 13 सीनियर आई.पी.एस. अफसरों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) को भेज दिया है। बेशक मौजूदा डी.जी.पी. को 9 माह की और एक्सटैंशन मिल गई थी। पर उन्होंने यह एक्सटैंशन लेने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद सरकार ने पैनल भेज दिया है। 

इससे पहले पंजाब व हरियाणा सहित 5 राज्यों की सरकारों ने डी.जी.पी. लगाने के लिए यू.पी.एस.सी. के पास पैनल भेजने का विरोध किया था परन्तु आखिरकार उनको यह पैनल भेजना पड़ा। पंजाब केसरी के साथ खास बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने यह बात स्वीकार की कि सरकार ने नए डी.जी.पी. के लिए 13 अफसरों का पैनल यू.पी.एस.सी. को भेजा है। इससे पहले पंजाब सरकार अपनी मनमर्जी अनुसार डी.जी.पी. लगा देती थी परन्तु केंद्र सरकार के फैसले अनुसार राज्य सरकारें अपने राज्यों में डी.जी.पी. लगाने के लिए यू.पी.एस.सी. को पैनल भेजेंगी। इसके बाद ही डी.जी.पी. लग सकेगा। ऐसा करने से प्रदेश पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव घटेगा।

swetha