डी.जी.पी. पंजाब द्वारा SIT मैंबरों में बदलाव

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 07:10 PM (IST)

फरीदकोट (राजन):  बरगाड़ी बेअदबी के मामलों की जांच कर रही पंजाब पुलिस केस्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (सिट) मैंबरों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के चलते डी.जी.पी. पंजाब इकबालप्रीत सिंह सहोता ने सिट मैंबरों ए.आई.जी.सी.आई. रजिंदर सिंह सोहल तथा कमांडेंट पी.ए.पी. जालंधर उपिंदरजीत सिंह घुम्मण को हटा कर बटाला सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर को मैंबर नियुक्त किया गया है। डी.जी.पी. द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बेअदबी मामलों की जांच कर रही इस सिट की कमांड आई.जी. सुरिंदरपाल सिंह परमार ही संभालेंगे तथा डी.एस.पी. लखवीर सिंह व इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सिट मैंबर बने रहेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal