पंजाब पुलिस के जवानों के लिए 20 और क्ववारंटाइन सैंटर स्थापित, 16 पॉजीटिव जवानों से 8 को मिली छुट्टीः DGP

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 09:45 AM (IST)

चंडीगढ़ /जालंधर (रमनजीत/धवन): राज्य में आज पंजाब पुलिस के कोरोना वायरस पॉजीटिव वाले 16 जवानों में से 8 को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि फ्रंट लाइन ड्यूटी दे रहे टाी रह पजाब पुलिस के जवानों के लिए सुरक्षात्मक व कल्याणात्मक उपाय करते हुए राज्य पुलिस ने 20 और डिस्ट्री क्वारंटाइन सैंटरों की स्थापना की है। पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के अनुसार नोटिफाइड किए गए इन क्वारंटाइन सैंटरों की कुल गिनती बढ़कर 78 हो गई है।

डी.जी.पी. ने बताया कि कुल 190 क्वारचइन जवानों में से जिला पुलिस के 110 तथा आई पुलिस के 80 जवान क्वारंटाइन हैं जिन्हें विभाग द्वारा स्थापित जिला क्वारंटाइन सैंटरों में रखा गया है। इसके अलावा 90 और जिला पुलिस कर्मचारी तथा 69 आम्र्ड पुलिस जवानों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इस तरह कुल क्वारंटाइन किए गए जवानों की गिनती 349 है। जबकि पहले यह गिनती 615 थी जिसमें से 266 जवानों ने अनिवार्य अवधि को पूरा कर लिया है।

डी.जी.पी. के अनुसार क्वारंटाइन पुलिस जवानों तथा पॉजीटिव आए 16 जवानों पर विशलेषण करने से पता चलता है कि 150 जवानों को पूछताछ के लिए लाए गए अभियुक्तों से कोरोना के बारे मेंपताचला, क्योंकि बाद में इन जवानों के टैस्ट करने पर कोरोना पॉजीटिव मिला था। 118 जवानों को हजूर साहिबसे श्रद्धालुओं के वापस लाने के समय ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इसी तरह से जिला मानसा में 54 जवानों को क्वारंटाइन किया गया क्योंकि वह मानसा के रोगग्रस्त क्षेत्र बुढलाडा में ड्यूटी दे रहे थे। लुधियाना में 11 जवानों को क्वारंटाइन किया गया क्योंकि कोरोना से हुई मौत के समय ये जवान ड्यूटी पर थे। डी.जी.पी. ने फिर दोहराया कि ब्लडप्रेशर, डायबिटीजव सांस लेने वाली अन्य समस्याओं से पीड़ित जवानों को फ्रंट लाइन ड्यूटी से हटाया जाए। पुलिस पहले ही 55 वर्ष से ऊपर वाले जवानों को ऐसी ड्यूटी से हटा चुकी है।

 

 

Vatika